pollution

  • प्रदूषण, ठंड और कोहरे की मार

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रविवार को ठंड, प्रदूषण और कोहरे की तिहरी मार पड़ी। सुबह घने कोहरे की वजह से ट्रेन और विमान सेवाएं बाधित हुईं। रविवार को करीब एक सौ ट्रेनें एक घंटे से लेकर 11 घंटे की देरी से चलीं। इसी तरह दर्जनों उड़ानें कम दृश्यता की वजह से प्रभावित हुईं। सबसे ज्यादा समस्या प्रदूषण की रही। वैसे वायु गुणवत्ता सूचकांक के ‘गंभीर’ श्रेणी में जाने की दिल्ली और एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी ग्रैप के चौथे चरण की पाबंदियां लागू हैं। फिर भी रविवार की सुबह औसत एक्यूआई 439 दर्ज की गई, जो ‘गंभीर’...

  • प्रदूषण, झूठ, नाउम्मीदी ही अब भारत नियति!

    मणिपुर को लेकर एक ताज़ा रिपोर्ट ‘द इकोनॉमिस्ट’ में पढ़ी। इसका यह वाक्य मुझे ठिठका गया कि मणिपुर की अशांति को अलग और अधिक भयावह बनाने वाली बात उसके बाद का सन्नाटा (नाउम्मीदी, निराशा) है। यह अहम, पते की बात है। ध्यान रहे, मई 2023 में कुकी और मैतेई समुदायों में हिंसा हुई। तब से प्रदेश की आबादी दो अलग-अलग क्षेत्रों में बंटी हुई है। पचास हजार लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। कुकी अलग और मैतेई अलग। तीन वर्ष से केंद्र सरकार इसे सहज, स्वाभाविक मान स्थितप्रज्ञ है। जबकि पहले भारत के सीमांत इलाकों में हिंसा होती थी,...

  • आप विधायकों ने प्रदूषण का मुद्दा उठाया

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति में एक दो दिन के लिए थोड़ी कमी आई लेकिन अक्टूबर के बाद से हवा लगातार खराब बनी हुई है। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने हवा की गुणवत्ता खराब होने का मुद्दा दिल्ली विधानसभा में उठाया। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आप विधायकों ने जोर शोर से यह मुद्दा उठाया, जिसके बाद चार विधायकों को तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। इससे पहले सोमवार को विधानसभा का शीतकालीन सत्र उप राज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। उप राज्यपाल ने अपने भाषण में दिल्ली सरकार की...

  • दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के आगे बेबस तंत्र

    कागज़ पर सरकार ने कड़े कदमों का एक पूरा ढांचा बनाया है, लेकिन ज़मीनी असर सीमित है। यह वही कहानी है, जिसमें ज़िम्मेदारी सबकी है और जवाबदेही किसी की नहीं। बेबसी महज़ संसाधन समस्या नहीं, राजनीतिक प्राथमिकताओं की भी कहानी है। चुनावी बहस में प्रदूषण अभी भी हाशिये का मुद्दा है। इसलिए ‘आपातकालीन’ प्रेस कांफ्रेंस तो दिखती हैं, लेकिन संरचनात्मक सुधारों का साहस नदारद है। हर साल की तरह दिल्ली–एनसीआर की हवा फिर ज़हरीली है। दिसंबर 2025 में एक बार फिर AQI प्लस श्रेणी तक पहुंचा, जिसने सरकार की नीतियों, इच्छाशक्ति और क्षमता—तीनों पर कठोर सवाल खड़े कर दिए हैं।...

  • मामूली सुधार के बाद ग्रैप चार हटाया

    नई दिल्ली। दिल्ली की हवा में बुधवार को मामूली सुधार हुआ। तेज धूप निकलने से हवा की गुणवत्ता सुधरी फिर औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई साढ़े तीन सौ रहा। लेकिन इतने पर ही कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट यानी सीएक्यूएम ने दिल्ली और एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी ग्रैप का चौथा चरण हटा कर तीसरा चरण लगा दिया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को इंडिया गेट के आसपास एक्यूआई 354 रहा। इतने पर ग्रैप चार हटाने का नतीजा यह होगा कि फिर प्रदूषण बढ़ जाएगा।

  • प्रदूषण में परिवहन सेक्टर का बड़ा हाथ

    नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होने के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसमें परिवहन सेक्टर की जिम्मेदारी मानी है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का 40 फीसदी हिस्सा परिवहन सेक्टर से फैलता है, जिसके वे मंत्री हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में यह भी कहा कि दिल्ली में दो से तीन दिन रहने पर उनको इन्फेक्शन हो जाता है। नितिन गडकरी के बयान के पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं कि कम से कम एक नेता तो ऐसा...

  • एनसीआर में प्रदूषण की मार से बेहाल जनता, दिसंबर भर रेड जोन में रही हवा

    राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण ने इस दिसंबर आम लोगों की सांसें पूरी तरह से जकड़ दी हैं। पूरे महीने के दौरान एक भी दिन ऐसा नहीं रहा जब एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) ऑरेंज जोन में पहुंचा हो।  दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के लगभग सभी निगरानी केंद्र लगातार रेड जोन और कई स्थानों पर सीवियर कैटेगरी में दर्ज किए गए। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में एक्यूआई बेहद खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। नेहरू नगर में एक्यूआई 392, पुसा (डीपीसीसी) में 383, मुंडका में 378, ओखला फेज-2 में 374, विवेक विहार में 373, वजीरपुर में 368,...

  • प्रदूषण से दिल्ली का बुरा हाल

    नई दिल्ली। बढ़ती ठंड, वायु प्रदूषण और धुंध व धुएं मोटी परत से दिल्ली का बुरा हाल है। शनिवार को पूरे दिन स्मॉग छाया रहा। तापमान गिर गया और कई जगह पर वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई का स्तर सबसे ऊपर यानी पांच सौ तक पहुंच गया। सरकारी मॉनिटरिंग सेंटर्स पर इससे ज्यादा का पैमाना नहीं है। शनिवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 451 रहा। यानी पूरी दिल्ली में और पूरे समय हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रही। रविवार को हालात और बिगड़ने की आशंका है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि शनिवार की...

  • प्रदूषण के खिलाफ सख्त उपाय

    नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के माफी मांगने के एक दिन बाद दिल्ली में प्रदूषण से लोगों को बचाने के उपायों में तेजी आई है। सरकार ने एक के बाद एक कई उपाय किए हैं। दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी ग्रैप का चौथा चरण लागू हो गया है। साथ ही सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 फीसदी लोगों के लिए घर से काम करने का नियम भी लागू होगा। बाहर से बड़ी गाड़ियों की एंट्री बंद हो जाएगी। बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट वाली गाड़ियों को पेट्रोल और डीजल नहीं देने का नियम भी लागू हो...

  • प्रदूषण तो पुतिन ने भी महसूस किया होगा

    एक समय जो नैरेटिव मेनस्ट्रीम मीडिया का सबसे प्रिय विषय होता था वह समय के साथ या सरकार बदलते ही कैसे गायब हो जाता है इसकी मिसाल सिर्फ रुपए की गिरती कीमत का मामला नहीं है, बल्कि प्रदूषण का मामला भी है। जब बराक ओबामा और डोनाल्ड ट्रंप सर्दियों में दिल्ली आए थे तब मीडिया ने हिसाब लगाया था कि राजधानी दिल्ली के प्रदूषण से अमेरिकी राष्ट्रपतियों के जीवन के कितने घंटे कम हो गए। यह हिसाब भी लगाया गया कि दिल्ली के  वायु प्रदूषण के कारण यहां रहने वाले लोगों का जीवन औसतन कितने साल कम हो जा रहा...

  • प्रदूषण पर विपक्ष का प्रदर्शन

    नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में गुरुवार को विपक्षी पार्टियों ने वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया और संसद परिसर में इसे लेकर प्रदर्शन किया। गुरुवार को दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद के मकर द्वार पर विपक्षी सांसद इकट्ठा हुए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सरकार से तत्काल कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘बच्चे मर रहे हैं, बुजुर्गों को भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है। सरकार की जिम्मेदारी है कि कुछ करें, प्रधानमंत्री बयानबाजी बंद करें और समस्या...

  • सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण का समाधान खोजने को कहा

    नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर के इलाके में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर गुरुवार को फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने इस मामले पर सुनवाई के दौरान कहा कि इन मामलों के विशेषज्ञों के साथ मिल कर इसका समाधान खोजने की जरुरत है। उन्होंने यह भी कहा कि अदालत के पास कोई जादू की छड़ी नहीं है कि घुमाए और हवा साफ जाए। इससे पहले बुधवार को उन्होंने कहा था कि वे सुबह एक घंटे के लिए घूमने निकले तो उसके बाद उनको समस्या होने लगी थी। बहरहाल, गुरुवार की सुनवाई में उन्होंने कहा, ‘हमारे पास...

  • दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने लिया विकराल रूप

    दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण ने एक बार फिर गंभीर रूप धारण कर लिया है। पिछले 24 दिनों से लगातार जारी इस प्रदूषण ने लोगों का जीवन दूभर कर दिया है। दिल्ली के कई इलाकों के साथ-साथ नोएडा और गाजियाबाद में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार पहुंच गया है, जो वायु गुणवत्ता को 'गंभीर' श्रेणी में ला खड़ा करता है।   दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी), केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। आनंद विहार में एक्यूआई 400 दर्ज किया गया, जबकि अशोक विहार...

  • दिल्ली : प्रदूषण नियंत्रण के लिए बड़ा फैसला

    दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सरकार ने अहम कदम उठाया है। 1 नवंबर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गैर-बीएस-6 वाणिज्यिक मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।   यह आदेश वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के दिशा-निर्देशों के तहत जारी किया गया है और इसे दिल्ली परिवहन विभाग ने अधिसूचित किया है। इस आदेश के मुताबिक, अब केवल बीएस-6, सीएनजी, एलएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को ही दिल्ली में प्रवेश की अनुमति होगी। वहीं, बीएस-4 वाहनों को सीमित अवधि के लिए 31 अक्टूबर 2026 तक दिल्ली में आने की छूट दी गई है। यह...

  • दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा, मरीज भी बढ़े

    नई दिल्ली। दिवाली के बाद एक दिन दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ लेकिन उसके बाद लगातार हवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है। शनिवार को कई जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई चार सौ से ऊपर पहुंच गया। दिवाली के बाद सरकारी आंकड़ों में एक्यूआई चार सौ से नीचे बताया जाता रहा। हालांकि मौसम और प्रदूषण का हाल बताने वाली निजी एजेंसियों के मुताबिक एक्यूआई बहुत ज्यादा था। बहरहाल, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई का स्तर 412 दर्ज किया गया, जिससे...

  • संकट का सबको पता पर समाधान क्या?

    आने वाला समय दावानलों, तूफानों और चक्रवातों का समय है। आज हिम और बर्फ की पर्ते ह्रासग्रस्त हैं। धरती का रक्षा कवच दरक रहा है। कार्बन उत्सर्जन के शमन के व्यापक और जरूरी उपाय नहीं बरते जा रहे हैं। महासागरीय कन्वेयर बेल्ट भी तड़क रहे हैं। धरती की हरारत आहिस्ता-आहिस्ता बुखार में तब्दील हो रही है। डॉ. सुधीर सक्सेना संकट सघन है और उसकी भयावहता को वैज्ञानिक और पर्यावरणविद बूझ भी रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ भी उसे लेकर सचेत है। यह बात दीगर है कि विभिन्न राष्ट्रों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है और खतरा सघन से...

  • दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, ग्रैप चार लागू

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर प्रदूषण बढ़ गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई खराब होने के बाद ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी ग्रैप के तीसरे और चौथे चरण की पाबंदियां दिल्ली में लागू कर दी गई हैं। दिल्ली और एनसीआर में ग्रैप के तीसरे और चौथे चरण की पाबंदियां लगने से निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। बुधवार की देर शाम तक दिल्ली और एनसीआर के ज्यादातर प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी सीपीसीबी के मुताबिक प्रदूषण का स्तर अभी घटने...

  • दिल्ली, एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण

    delhi Pollution: राजधानी दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी एक बार फिर बढ़ गया है। दिल्ली और एनसीआर के सभी प्रमुख शहरों की हवा एक बार फिर खराब हो गई है, जिससे ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी ग्रैप के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू करनी पड़ी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी सीपीसीबी के अनुसार प्रदूषण का स्तर अभी घटने की संभावना नहीं है।(delhi Pollution) also read: नज़र लागी ‘रानी’ तेरे बंगले पर…! बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग यानी सीएक्यूएम की उप समिति ने आपात बैठक कर एनसीआर...

  • कोहरे, ठंड और प्रदूषण में बढ़ोतरी

    cold pollution:  शनिवार को लगातार दूसरे दिन राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के अनेक इलाकों में घना कोहरा रहा। कोहरे की वजह से दृश्यता इतनी कम हो गई कि सैकड़ों उड़ानें प्रभावित हुईं। कोहरे के साथ ही ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है और साथ ही दिल्ली व एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई भी खराब हो गया है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। इसकी वजह से दिल्ली में ग्रेडड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी ग्रैप के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। also read: देशी गाय के महत्व...

  • दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच ग्रैप-3 लागू

    Delhi Pollution: देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण (Pollution) का स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप का तीसरा चरण लागू कर दिया गया है। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट की उप-समिति ने यह फैसला लिया। ग्रैप के तीसरे चरण को लागू करने के बाद बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल वाहनों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी जाती है। इसके अलावा, बिल्डर प्रोजेक्ट, सड़क निर्माण और अन्य निर्माण परियोजनाओं पर भी पूरी तरीके से रोक लगा दी जाती है। ग्रैप 3 के नियम लागू होते ही सिर्फ अति...

और लोड करें