Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

भाजपा ने पंजाब को झटका दिया- केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के अलग होने और तीन सांसदों के भाजपा में शामिल होने के बाद पहली प्रतिक्रिया में पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि भाजपा ने पंजाब और पंजाबियों को झटका दिया है। उन्होंने पहली प्रतिक्रिया में सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, ‘बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का’। हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विस्तार से प्रतिक्रिया दी और पार्टी छोड़ने वाले नेताओं के साथ साथ भाजपा के ऊपर भी हमला किया।

भगवंत मान ने कहा कि राघव का यहां दम घुटने लग गया। जब 50 नंबर कोठी में थे, तो वहां पर बड़ी खुली हवा आती थी। साइकिल का भी स्टैंड होता है। मान ने चड्ढा पर हमला करते हुए कहा, ‘कहीं तो खड़े हो जाओ। वैसे तो यह सरपंच बनने लायक नहीं थे’। मान ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, ‘अशोक मित्तल के यहां ईडी का एक छापा था। इनकी पार्टी ईडी और सीबीआई के सिर पर चलती है। यह डेमोक्रेटिक पार्टी नहीं है’। उन्होंने कहा, ‘आम आदमी पार्टी के साथ लोग खड़े हैं। हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं। सात लोग पार्टी नहीं थे’।

Exit mobile version