Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

बंगाल चुनाव : हेलीपैड पर उमड़ी भारी भीड़, पीएम बोले- यह अद्भुत दृश्य

Purba Bardhaman [West Bengal], Apr 11 (ANI): Prime Minister Narendra Modi speaks after concluding an election rally ahead of the West Bengal Assembly Elections 2026 in Purba Bardhaman on Saturday. (Narendra Modi Photo Gallery/ANI Photo)

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर वहां के लोगों के उत्साह की झलक दिखाई। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद बंगाल में लोगों का जोश चरम पर है। 

प्रधानमंत्री ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा दोपहर होने वाली है, तेज धूप है, लेकिन पश्चिम बंगाल का उत्साह सबसे ऊपर है।” उन्होंने कमल के प्रतीक का जिक्र करते हुए पूरे राज्य में समर्थन का संकेत भी दिया।

प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश में कहा मेरे प्यारे देशवासियों, आप मेरे पीछे देख सकते हैं कि बंगाल का मिजाज क्या है। अभी करीब 11 से 11:30 बजे का समय है और यह आज के दिन की मेरी पहली सभा है।

उन्होंने आगे बताया कि सभा स्थल पर पहुंचने से पहले ही हेलीपैड पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे। यहां जवान, नौजवान, माताएं और बहनें बड़ी संख्या में मौजूद हैं। यह दृश्य बेहद अद्भुत है।

Also Read : टीवीके प्रमुख विजय ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर कुड्डालोर रैली रद्द की

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अब आगे सार्वजनिक सभा में जाना है, जहां लोग उनका इंतजार कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री का यह संदेश ऐसे समय में आया है, जब पश्चिम बंगाल में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं और सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।

बता दें कि इस बार राज्य में मतदान दो चरणों में कराया जाएगा, जो पिछली बार के मुकाबले काफी कम है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा, जिसमें 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जिसमें बाकी 142 सीटों पर मतदान कराया जाएगा।

मतगणना 4 मई को होगी, जिसके बाद नई सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी। राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों पर इस बार चुनाव हो रहे हैं।

खास बात यह है कि इस बार चुनाव सिर्फ दो चरणों में संपन्न होंगे, जबकि 2021 के विधानसभा चुनाव 8 चरणों में कराए गए थे। इससे चुनाव प्रक्रिया को अधिक तेज और व्यवस्थित बनाने की कोशिश मानी जा रही है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version