नई दिल्ली। स्कॉटलैंड में ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स ने भारत को पहला गोल्ड मेडल मिल गया है। भारत की मीराबाई चानू ने पहला गोल्ड दिलाया है। इसके साथ ही भारत के अब तीन पदक हो गए हैं और भारत पदक तालिका में सातवें स्थान पर आ गया है। सबसे ज्यादा पदक से साथ ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है, जबकि इंगलैंड दूसरे स्थान पर है।
बहरहाल, मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग प्रतिस्पर्धा में 190 किलो वजन उठाया। उन्होंने 85 किलोग्राम स्नैच और 105 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क उठा कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारत को इससे पहले रविवार को ऋषिकांत सिंह ने मेंस 60 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक दिलाया था। उससे पहले शुक्रवार को झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदर जीता था। भारत अब पदक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गया है।
इससे पहले ऋषिकांत सिंह ने गेम्स के चौथे दिन पुरुषों की भारोतोलन प्रतिस्पर्धा की 60 किलो की कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने कुल 264 किलो वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। मलेशिया के अनिक कसदान ने 266 किलो वजन उठाकर गोल्ड जीता और केन्या के मबोया 260 किलो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यह ऋषिकांत सिंह का दूसरा कॉमनवेल्थ गेम्स है। इससे पहले उन्होंने बर्मिंघम 2022 में 55 किलो वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। तब उन्हें मेडल नहीं मिला था। वे मौजूदा कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के चैंपियन भी हैं।
