चानू ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड
नई दिल्ली। स्कॉटलैंड में ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स ने भारत को पहला गोल्ड मेडल मिल गया है। भारत की मीराबाई चानू ने पहला गोल्ड दिलाया है। इसके साथ ही भारत के अब तीन पदक हो गए हैं और भारत पदक तालिका में सातवें स्थान पर आ गया है। सबसे ज्यादा पदक से साथ ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है, जबकि इंगलैंड दूसरे स्थान पर है। बहरहाल, मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग प्रतिस्पर्धा में 190 किलो वजन उठाया। उन्होंने 85 किलोग्राम स्नैच और 105 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क उठा कर गोल्ड मेडल अपने...