Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

चौथी बार बढ़ी सीएनजी की कीमत

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी के एक दिन बाद एक बार फिर सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने मंगलवार को सीएनजी के दाम में दो रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की। पिछले दो हफ्ते में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी सीएनजी के दाम चौथी बार बढ़े हैं। कुल मिला कर सीएनजी के दाम में छह रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हो गई है। पेट्रोल के दाम में 7.40 रुपए और डीजल में 7.50 रुपए लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है।

दिल्ली और एनसीआर सहित कई शहरों में सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत 83.09 प्रति किलो हो गई है। नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में सीएनजी के लिए 91.70 रुपए देने होंगे। गुरुग्राम में बढ़ोतरी के बाद सीएनजी की कीमत 88.12 प्रति किलो हो गई है। इसके ए दिन पहले सरकार ने 25 मई को पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया था। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपए और डीजल की कीमत 95.20 रुपए हो गई है।

Exit mobile version