Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

कांग्रेस सांसदों की बैठक, थरूर नहीं पहुंचे

शशि थरूर

नई दिल्ली। शीतकालीन सत्र में पहली बार कांग्रेस सांसदों की बैठक हुई। शुक्रवार को कार्यवाही शुरू होने से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद भवन के एनेक्स एक्सटेंशन बिल्डिंग में कांग्रेस सांसदों के साथ बैठक की। इसमें शीतकालीन सत्र में कांग्रेस सांसदों की मौजूदगी से लेकर उनके कामकाज की समीक्षा हुई। तिरूवनंतपुरम सीट से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर इस बार भी बैठक में शामिल नहीं हुए। इससे पहले 30 नवंबर को कांग्रेस की एक रणनीतिक बैठक में भी थरूर शामिल नहीं हुए थे।

बहरहाल, शुक्रवार को हुई कांग्रेस सांसदों की बैठक में पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया। गौरतलब है कि शिवराज पाटिल का शुक्रवार को 90 साल की उम्र में निधन हो गया। मुंबई में 2008 में 26 नवंबर को हुए हमले के समय देश के गृह मंत्री थे और हमले के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया था। वे लोकसभा स्पीकर भी रहे हैं। उनको लोकसभा में भी श्रद्धांजलि दी गई।

Exit mobile version