Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

राहुल के जर्मनी के बयान पर विवाद

Sitamarhi,[Bihar] Aug 28 (ANI): Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi addresses the gathering during the Voter Adhikar Rally, in Sitamarhi on Thursday. (AICC/ANI Photo)

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा के दौरान उनके भाषण का एक घंटे का एक वीडिया जारी किया है, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। इस वीडिया में राहुल गांधी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा संविधान को समाप्त करना चाहती है। राहुल ने यह भी कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार ने सीबीआई और ईडी को हथियार की तरह इस्तेमाल किया है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी 17 से 19 दिसंबर तक जर्मनी दौरे पर थे। इस दौरान 18 अक्टूबर को उन्होंने बर्लिन स्थित हर्टी स्कूल में छात्रों को संबोधित किया था। कांग्रेस ने सोमवार रात इस बातचीत का एक घंटे का वीडियो जारी किया। वीडियो में राहुल ने कहा कि भाजपा राज्यों की समानता, भाषाओं की समानता और धर्मों की समानता के विचार को खत्म करने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने देश की संस्थाओं पर भी पूरा कब्जा कर लिया है  इसलिए लोकतांत्रिक संस्थाएं स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रही हैं।

उनके इस वीडियो पर भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिहार पहुंचे नितिन नबीन ने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत को अपमानित करते हैं। उन्होंने कहा कि वे जब भी चुनाव हारते हैं तो विदेश भाग जाते हैं। नितिन नबीन ने यह भी कहा कि बिहार ने उनको ऐसा हराया कि वे जर्मनी चले गए।

भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल के बयान पर कहा कि वे विदेश जाते हैं, भारत को बदनाम करते हैं, झूठ बोलते हैं। वे लीडर ऑफ अपोजिशन नहीं, बल्कि लीडर ऑफ प्रोपेडंगा हैं। भाजपा के एक दूसरे प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल और कांग्रेस भारतीय लोकतंत्र में अराजकता और अशांति फैलाना चाहते हैं।

Exit mobile version