Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

चक्रवात अर्नब कमजोर पड़ा फिर भी बारिश जारी

Chennai, Nov 30 (ANI): A man holding an umbrella wades through a waterlogged road following heavy rainfall triggered by Cyclone Fengal, in Chennai on Saturday. (ANI Photo)

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात अर्नब अब कमजोर पड़ गया है लेकिन देश के कई राज्यों में रविवार को भी बारिश होती रही। बिहार में लगातार 72 घंटे तक बारिश हुई। इस बीच उधर नेपाल में फिर हिमस्खलन और भूस्खलन हुआ है, जिससे बाढ़ आ गई है। इस घटना में छह लोग मारे गए हैं। नेपाल की बाढ़ से बिहार की नदियों में भी पानी बढ़ने का खतरा है। गौरतलब है कि आठ नदियों का पानी अभी उतरा नहीं है।

उधर उत्तराखंड के सभी जिलों में शनिवार से ही भारी बारिश हो रही है, जो रविवार को जारी रही। ऋषिकेश में गंगा चेतावनी के स्तर के पार पहुंच गई है और लोगों के घाटों पर जाने पर रोक लगा दी गई है। वहीं, रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। इससे करीब चार हजार श्रद्धालु फंस गए हैं। खराब मौसम को देखते हुए रविवार को केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गई और हेली सेवाएं भी बंद कर दी गईं।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या और जौनपुर सहित 45 शहरों में 70 घंटे से बारिश हो रही है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। प्रदेश के 22 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा बन गया है। आंधी और बारिश की वजह से दो दिनों में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। उधर बिहार में नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते गंडक और कोसी जैसी नदियां उफान पर हैं। इससे 17 जिलों के करीब छह हजार गांव टापू बन गए हैं।

Exit mobile version