चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का उप्र में असर, तीसरे दिन भी बारिश से ठिठुरे लोग
उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के प्रभाव से मौसम का मिजाज लगातार तीसरे दिन भी बदला हुआ है। शनिवार सुबह से राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के करीब 10 शहरों में बारिश हो रही है, हालांकि पश्चिमी जिलाें में चटक धूप निकलने से राहत मिली है। लगातार बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। कई जिलों में तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। लखनऊ में पिछले करीब 40 घंटे से रुक-रुककर रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। इसके अलावा उन्नाव, बाराबंकी, हरदोई और सीतापुर समेत कई जिलों में...