नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ा दिया है। साल में दो बार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है। इससे पहले अप्रैल में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी डीए दो फीसदी बढ़ाया गया था। बहरहाल, तीन फीसदी बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63 फीसदी हो गया है। इस बढ़ोतरी का लाभ केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनधारकों को होगा।
केंद्र सरकार ने दिवाली से 10 दिन पहले कर्मचारियों महंगाई भत्ते में तीन फीसदी बढ़ोतरी की है। अब महंगाई भत्ता 63 फीसदी हो जाएगा। सरकार इस पर 10 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी। बुधवार 28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नई दरें एक जुलाई, 2026 से लागू करने को मंजूरी दी है। सो, कर्मचारियों के बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा और साथ ही पिछले महीनों का एरियर भी दिवाली से पहले खाते में भेजा जाएगा। चूंकि बढ़ोतरी जुलाई से लागू हुई है इसलिए कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर का एरियर मिलेगा।
