केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ा दिया है। साल में दो बार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है। इससे पहले अप्रैल में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी डीए दो फीसदी बढ़ाया गया था। बहरहाल, तीन फीसदी बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63 फीसदी हो गया है। इस बढ़ोतरी का लाभ केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनधारकों को होगा। केंद्र सरकार ने दिवाली से 10 दिन पहले कर्मचारियों महंगाई भत्ते में तीन फीसदी बढ़ोतरी की है। अब महंगाई भत्ता 63 फीसदी हो जाएगा। सरकार इस पर...