Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

चार राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को चुनाव: निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कहा कि आगामी 23 अक्टूबर को चार राज्यों में विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 28 सीटों के लिए चुनाव होंगे। इन 28 सदस्यों का कार्यकाल नवंबर और दिसंबर में समाप्त हो रहा है। ये सीटें बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश विधान परिषद की हैं।

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र विशेष चुनावी क्षेत्र होते हैं, जहां केवल निर्धारित योग्यता रखने वाले स्नातक और शिक्षक ही विधान परिषद के सदस्यों (एमएलसी) का चुनाव करते हैं।

Also Read : राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव की घोषणा

संविधान का अनुच्छेद 171 विधान परिषदों (विधान परिषद) और उनकी संरचना से संबंधित है तथा ऐसे मतदाताओं के लिए कुछ निर्वाचन क्षेत्रों का प्रावधान करता है।

निर्वाचन आयोग के एक बयान के अनुसार, बिहार में विधान परिषद की आठ सीटें रिक्त होने वाली हैं, जिनमें शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की चार-चार सीटें हैं। कर्नाटक में चार सीटें रिक्त होंगी, जिनमें दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की हैं।

इसी तरह, महाराष्ट्र में स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की तीन और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की दो सीटें रिक्त होंगी।

उत्तर प्रदेश में 11 सीटें रिक्त होंगी। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की पांच और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की छह सीटें शामिल हैं।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version