Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

एयर इंडिया विमान की आपात लैडिंग

जयपुर। इंजन में गड़बड़ी के कारण एयर इंडिया का एक विमान आपात स्थिति में जयपुर हवाईअड्डे पर लैंड कराया गया। रविवार को भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान एआई 1886 में की आपात लैंडिंग जयपुर में हुई। बताया जा रहा है कि विमान के बाएं इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इंजन फेल होने की आशंका के चलते सुबह करीब नौ बज कर 40 मिनट पर जयपुर हवाईअड्डे पर फुल इमरजेंसी घोषित कर विमान को सुरक्षित लैंड कराया गया। कुछ दिन पहले भी ऐसे ही एयर इंडिया के एक विमान के एक इंजन में ईंधन की आपूर्ति बंद होने के चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

बहरहाल, एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा है, ‘तय सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विमान को डायवर्ट किया गया। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर विमान की गहन तकनीकी जांच की जा रही है’। बताया गया है कि, जयपुर में लैंडिंग के बाद यात्रियों को बस से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। एयर इंडिया ने बाद में इस अप्रत्याशित घटना पर खेद जताते हुए कहा कि जयपुर में मौजूद ग्राउंड टीम ने यात्रियों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई।

Exit mobile version