Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

बिहार में पहले चरण का मतदान आज

पटना। बिहार विधानसभा की 121 सीटों के लिए गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। मंगलवार की शाम को इन सीटों पर प्रचार थम गया। गुरुवार को बिहार के तीन करोड़ 75 लाख मतदाता वोट डालेंगे और 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस बार एनडीए और महागठबंधन के अलावा प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। दूसरे और आखिरी चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला नालंदा भी शामिल है। बिहार सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्रियों सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की सीटों पर भी गुरुवार को मतदान होगा। बिहार के नेता प्रतिपक्ष और विपक्षी गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के घोषित दावेदार तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट पर भी गुरुवार को वोटिंग होगी। तेज प्रताप यादव और अनंत सिंह की सीटों पर भी वोटिंग होगी। पहले चरण के 1,314 उम्मीदवारों में से 73 फीसदी करोड़पति हैं, जबकि 423 प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Exit mobile version