Bihar Election

  • एसआईआर के कई सवाल अब भी अनसुलझे

    बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। चुनाव आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है, जिसमें करीब सात करोड़ 42 लाख मतदाताओं के नाम हैं। एसआईआर शुरू होने से पहले बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या सात करोड़ 89 लाख थी, जो अब घट कर सात करोड़ 42 लाख हो गई है। इस आधार पर कह सकते हैं कि सिर्फ 47 लाख नाम घटे हैं। लेकिन असल में करीब 69 लाख नाम कटे हैं। यह सात करोड़ 42 लाख की जो संख्या दिख रही है उसमें साढ़े 21 लाख...

  • घुसपैठिया मुद्दे से जदयू सहज नहीं

    बिहार में भारतीय जनता पार्टी अपने आजमाए हुए फॉर्मूले से अलग हटने को राजी नहीं है। उसने विधानसभा चुनाव से पहले घुसपैठिया मुद्दे को हाईलाइट किया है तो मोदी और महिला के साथ साथ मंदिर का मुद्दा भी बनाया है। पिछले कई दिनों से एक के बाद एक मंदिर निर्माण का फैसला राज्य सरकार कर रही है और भाजपा के नेता व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसकी घोषणा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने बिहार की अपनी सभाओं में घुसपैठियों पर निशाना साधा और ऐलान किया कि एक एक घुसपैठिए की पहचान...

  • बिहार में पैसे का झांसा दौड़ेगा!

    बिहार में भाजपा जीतेगी! प्रधानमंत्री मोदी ने बटन दबा कर महिलाओं के खातों में जो दस हजार रुपए भेजे हैं, उससे नीतिश-मोदी के वोट निश्चित ही पकेंगे। क्यों यह विश्वास? पहली बात, दस हजार रुपए की नकदी छोटी नहीं है। दूसरे, बिहार में जातिवादी राजनीति के बावजूद महिलाओं का मन नीतीश कुमार से जुड़ा रहा है। नीतीश कुमार ने पंद्रह-बीस साल पहले जिन बच्चियों को साइकिल बांटी थी। स्कूल भिजवाया था। वे अब घर-परिवार में अहम रोल में हैं। बिहार की नौजवान, कामकाजी आबादी अपने अनुभवों, बेरोजगारी, जातिवादी राजनीति, तेजस्वी-राहुल के प्रभाव में चाहे जितनी रहे, घरों में महिलाएं नकद...

  • बिहार में महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए डाले गए हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किए। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल तरीके से महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किए और महिलाओं के साथ संवाद भी किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम से वर्चुअल तरीके से जुड़े। उन्होंने अपने भाषण में लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के शासन का जिक्र किया और कहा कि पहले की सरकार ने बिहार में कोई काम नहीं किया।...

  • बिहार में हार, जीत पर सब निर्भर!

    बिहार चुनाव मोदी जी के अस्तित्व का सवाल बन गया है। हारे तो खेल खत्म। उन पर चारों तरफ से हमले हो रहे हैं। 11 साल तक उनकी बातों, भाषण, कहानियों का दौर रहा। मगर अब सवाल उठने लगे हैं। उनकी छवि गिर रही है। उन्होंने अपना छवि निर्माण राष्ट्रवाद पर किया था। मगर वह अब छद्म राष्ट्रवाद साबित होने लगा है।... सीजफायर करना मोदी को बहुत मंहगा पड़ा। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप रोज कहते हैं कि मैंने कहा और उन्होंने सीजफायर किया। पिछले तीन दशकों में यह पहली बार है कि कांग्रेस में यह बहस नहीं हो रही है...

  • राहुल, तेजस्वी ने जारी किया अति पिछड़ा घोषणापत्र

    पटना। भले कांग्रेस ने अभी तक राजद के नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित नहीं किया है और न अभी सीट बंटवारे का फैसला किया है लेकिन महागठबंधन की पार्टियों ने एक साथ मिल कर बिहार के सबसे बड़े जातीय समूह अति पिछड़ा के लिए अलग से घोषणापत्र जारी किया है। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद बुधवार को पटना में से जारी किया गया। इसका नाम 'अति पिछड़ा न्याय संकल्प योजना' रखा गया है। इसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश सहनी और तीनों वामपंथी पार्टियों के...

  • महागठबंधन में क्या होगा सीटों का फॉर्मूला

    बिहार में विपक्षी पार्टियों के महागठबंधन में महाखटपट चल रही है। सारी पार्टियां अपनी अपनी ताकत दिखाने में लगी हैं। कोई सीटों की अपनी मांग से पीछे हटने को तैयार नहीं है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि एक व्यावहारिक फॉर्मूला निकल रहा है, जिसके आधार पर सीट बंटवारा हो जाएगा। कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा की मोतिहारी रैली के बाद यानी 26 सितंबर के बाद किसी दिन सभी पार्टियां सीट बंटवारे पर मुहर लगाएंगी। जानकार सूत्रों का कहना है कि महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियां अपनी पहले वाली मांग से पीछे हट रही हैं। राजद भी...

  • एनडीए में जुड़वां भाई का फॉर्मूला

    महागठबंधन की तरह सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन में भी सीटों का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। वहां भी दोनों बड़ी पार्टियां अपनी सीटें छोड़ने पर राजी हो गई हैं।  पिछली बार नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यू 115 सीटों पर लडी थी और भाजपा 110 सीटों पर। इस बार दोनों एक एक सौ सीटों पर लडऩे के लिए राजी हो गए हैं। हालांकि इसके बावजूद समीकरण बैठाना आसान नहीं दिख रहा है क्योंकि चिराग पासवान किसी हाल में 30 से कम सीट पर लड़ने को राजी नहीं हो रहे हैं। वे अपनी पांच लोकसभा सीटों के हिसाब से कम...

  • अगड़ा-पिछड़ा राजनीति का दांव मुश्किल

    बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी सावधानी से अगड़ा और पिछड़ा का दांव खेलने का प्रयास हो रहा है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता अशोक महतो का यह बयान कि, ‘भूराबाल पूरी तरह से साफ कर देना है’, इसी राजनीति का संकेत है। इससे पहले राजद की प्रवक्ता सारिका पासवान और सवर्ण नेता आशुतोष कुमार के बीच हुई जुबानी जंग और मुकदमेबाजी को भी इसी नजरिए से देखने की जरुरत है। उस समय राजद के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से सामाजिक विभाजन बढ़ाने वाली पोस्ट की गई थी। हालांकि राजद के नेता तुरंत संभल गए और अपने कदम पीछे खींच लिए।...

  • तेजस्वी किसी भाई, बहन को लड़ाना नहीं चाहते

    राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार में उनकी आंखों के सामने जंग छिड़ी है। पहले बड़े बेटे तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर करना पड़ा तो अब उनको किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य नाराज हैं। इन दोनों की नाराजगी का कारण एक हैं संजय यादव। संजय यादव हरियाणा के रहने वाले हैं और तेजस्वी यादव के मुख्य रणनीतिकार और सलाहकार हैं, जिनके पिछले दिनों रोहिणी ने दोयम दर्जे का रणनीतिकार कहा। जानकार सूत्रों का कहना है कि संजय यादव ने ऐसा वर्चस्व बनाया है कि लालू प्रसाद भी अपने को असहाय मान रहे हैं। अब राजद में...

  • गठबंधन के लिए एमआईएम की बेचैनी

    देश में गठबंधन की राजनीति का दौर चल रहा है तो सभी पार्टियों को गठबंधन सहयोगियों की जरुरत होती है। लेकिन आजतक किसी पार्टी को गठबंधन के लिए इतना बेचैन नहीं देखा गया, जितनी बेचैन असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम बिहार में है। एमआईएम की ओर से लगातार राजद और कांग्रेस को एप्रोच किया जा रहा है कि गठबंधन करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। ओवैसी की पार्टी ने दबाव डालने के नए नए तरीके खोजे हैं लेकिन न तो राजद तैयार है और न कांग्रेस पार्टी। दोनों पार्टियां अपने ऊपर कोई लेबल नहीं लगवाना चाहती हैं इसलिए...

  • कांग्रेस का दबाव डालने का एक और दांव

    ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस पाटी बिहार में भाजपा से नहीं, बल्कि अपनी सहयोगी पार्टियों से लड़ रही है। खासतौर से कांग्रेस की लड़ाई राष्ट्रीय जनता दल और तेजस्वी यादव से दिख रही है। एक तरफ कांग्रेस के नेता बिहार में राजद से अलग यात्रा निकाल रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस 70 सीटें लेने का दबाव भी बनाए हुए है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने पटना में कांग्रेस कार्यसमिति यानी सीडब्लुसी की बैठक करने का फैसला किया है। कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक 24 सितंबर को होगी। पटना में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस की...

  • बिना राज्य कमेटी के कांग्रेस का टिकट बंटवारा

    घोड़े के आगे बग्घी लगाना एक मुहावरा है, लेकिन कांग्रेस ने इसे असल में करके दिखाया है। कांग्रेस पार्टी ने बिहार में सीट बंटवारे की बैठक से पहले स्क्रीनिंग कमेटी यानी छंटनी समिति की बैठक कर ली है। कांग्रेस ने अजय माकन को इस छंटनी समिति का अध्यक्ष बनाया था। वे पिछले महीने 13 अगस्त को पटना पहुंचे थे और कांग्रेस की टिकट के दावेदारों का इंटरव्यू किया था। स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी बैठक पिछले हफ्ते होने वाली थी, लेकिन उसे टाल दिया गया है। वह बैठक दिल्ली में होने वाली थी। सोचें, स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक हुई तो...

  • बिहार में शह और मात का खेल

    बिहार की तीनों बड़ी पार्टियां राष्ट्रीय जनता दल, भाजपा और जनता दल यू दबाव में हैं क्योंकि उनकी सहयोगी छोटी पार्टियां तेवर दिखा रही हैं। छोटी पार्टियों को पता है कि चुनाव से पहले गठबंधन बचाने की जिम्मेदारी बड़ी पार्टियों की है और बड़ी पार्टियां उनकी बात मान सकती हैं। इसलिए सबने अपनी अपनी मांग बढ़ा दी है। अगर एनडीए की बात करें तो तीन छोटी पार्टियां हैं, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा। इनमें से चिराग पासवान पिछली बार अकेले लड़े थे और कुशवाहा...

  • मोदी की मां का वीडियो बनाने पर विवाद

    पटना/नई दिल्ली। बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में प्रधानमंत्री को गाली दिए जाने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस ने प्रधानमंत्री और उनकी मां का एक एआई जेनरेटेड वीडियो तैयार किया है, जिसे सोशल मीडिया में साझा किया गया है। इसको लेकर पटना से दिल्ली तक विवाद मचा है। भाजपा ने इसकी तीखे शब्दों में निंदा की है तो कांग्रेस ने इसका बचाव किया है। करीब 35 सेकेंड के एआई जेनरेटेड वीडियो में पीएम मोदी से मिलते शख्स और उनकी दिवंगत मां हीराबेन से मिलती जुलती महिला को दिखाया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘साहब...

  • बिहार में कांग्रेस अच्छी सीटें चाहती है

    बिहार विधानसभा में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने धीरे धीरे अपने पत्ते खोलने शुरू कर  दिए हैं। दिल्ली में दो दिन हुई बैठक के बाद कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह पिछली बार लड़ी 70 सीटों में ज्यादा समझौता करने के मूड में नहीं है। और दूसरी बात उसने यह साफ कर दी है कि उसे इस बार अच्छी सीटें चाहिएं। पार्टी के बिहार के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा है कि हर राज्य में अच्छी और बुरी सीटें होती हैं। यह सही है कि पार्टियों के जातीय समीकरण के हिसाब से कुछ सीटें अच्छी मानी जाती...

  • कांग्रेस 70 सीटें लेने पर अड़ी है

    बिहार विधानसभा चुनाव में ‘इंडिया’ ब्लॉक, जिसे बिहार महागठबंधन कहते हैं, उसकी पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। उससे पहले कांग्रेस उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग कर रही है और मंगलवार को तो दिल्ली में चर्चा हो रही थी कि कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुला ली है। हालांकि बाद में कहा गया कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नहीं हुई है लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बिहार के नेताओं के साथ सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया। इस बैठक में शामिल एक जानकार नेता ने कहा कि पार्टी अभी तक 70 सीटों...

  • तेजस्वी निकल रहे हैं यात्रा पर 15 से

    राहुल गांधी के साथ वोटर अधिकार यात्रा करने के बाद अब तेजस्वी यादव अकेले यात्रा पर निकल रहे हैं। उन्होंने इस बारे में न तो कांग्रेस से बात की और न बाकी सहयोगी पार्टियों से और 15 सितंबर से बिहार की यात्रा का ऐलान कर दिया। इससे कांग्रेस, वीआईपी और लेफ्ट की पार्टियां परेशान हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि तेजस्वी की पार्टी वोटर अधिकार यात्रा में ज्यादा तवज्जो नहीं मिलने से परेशान है। वह यात्रा पूरी तरह से कांग्रेस की हो गई थी। यात्रा के दौरान चारों तरफ कांग्रेस के झंडे दिखते थे। इसके अलावा यात्रा समापन के...

  • फीलगुड फैक्टर कितना काम आएगा?

    अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा ने 2004 का लोकसभा चुनाव ‘फीलगुड’ और ‘शाइनिंग इंडिया’ के नारे और नैरेटिव पर लड़ा था। चारों तरफ चमकते भारत की तस्वीर दिखाई जा रही थी। लेकिन उनका गठबंधन चुनाव हार गया था। उस समय लगा था कि  इन नारों ने लोगों को आहत कर दिया क्योंकि जमीनी हकीकत नारों से उलट थी। हालांकि  अब रेट्रोस्पेक्टिव तौर पर देखें तो ऐसा लगता है कि आज बहुत सी चीजें जो भारत में  अच्छी दिख रही हैं, जिनमें सड़कों का जाल एक चीज है, उसकी नींव उसी समय पड़ी थी। बहरहाल, उस समय ‘फीलगुड’ का...

  • सीट बंटवारे पर भाजपा करेगी सबसे बात

    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के घटक दलों बैठक शुरू हो गई है। पिछले दिनों दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें अमित शाह और जेपी नड्डा दोनों मौजूद थे। बैठक में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई। जानकार सूत्रों का कहना है कि अगले हफ्ते सीट बंटवारा हो जाएगा। हालांकि इसकी घोषणा अभी तुरंत होने की संभावना नहीं है। बताया जा रहा है कि सीट बंटवारे की घोषणा नवरात्र शुरू होने के बाद ही होगी। कोई भी घटक दल नहीं चाहता है कि श्राद्ध के दौरान सीट बंटवारे की घोषणा हो। तभी बताया...

और लोड करें