Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

देश के आधे राज्यों में हीटवेव

लू

नई दिल्ली। अप्रैल का महीना अभी समाप्त नहीं हुआ है और उससे पहले ही देश के आधे हिस्से में लू चलने लगी है। रात में हीटवेव का अलर्ट जारी हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के आधे राज्यों में हीटवेव जारी है। बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। महाराष्ट्र का वर्धा और ओडिशा का झारसुगुड़ा बुधवार को 44.6 डिग्री तापमान के साथ देश के सबसे गर्म शहर रहे।

गुरुवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश के 16 शहरों में तापमान 43 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। हीटवेव को देखते हुए ओडिशा सरकार ने दोपहर के समय जनगणना प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। इस निर्देश के मुताबिक फील्ड स्टाफ 11 बजे से दोपहर तीन बजे के दौरान सड़कों पर नहीं निकलेंगे। उधऱ राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ठंडक के लिए सड़कों पर पानी छिड़का जा रहा है।

इस बीच राजधानी दिल्ली के स्कूलों में वॉटर बेल सिस्टम लागू किया जाएगा। हर 45 से 60 मिनट में घंटी बजाई जाएगी, ताकि छात्रों को पानी पीने की याद दिलाई जा सके और डिहाइड्रेशन से बचाया जा सके। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन में छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है।

Exit mobile version