देश के आधे राज्यों में हीटवेव
नई दिल्ली। अप्रैल का महीना अभी समाप्त नहीं हुआ है और उससे पहले ही देश के आधे हिस्से में लू चलने लगी है। रात में हीटवेव का अलर्ट जारी हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के आधे राज्यों में हीटवेव जारी है। बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। महाराष्ट्र का वर्धा और ओडिशा का झारसुगुड़ा बुधवार को 44.6 डिग्री तापमान के साथ देश के सबसे गर्म शहर रहे। गुरुवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश के 16 शहरों में...