Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

देश भर में बारिश, बाढ़ से आफत

नई दिल्ली। देश के बड़े हिस्से में भारी बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन हो रहा है, जिससे आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक भारी बारिश की वजह से मकान गिरे हैं। केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन में कई लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने बुधवार को मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। इस बीच मौसम विभाग ने देश के 23 राज्यों में गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इससे पहले बुधवार को महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश के कारण कचरे का पहाड़ एक तीन मंजिला इमारत पर गिर गया, जिससे कचरा प्रबंधन की बिल्डिंग ढह गई। हादसे में 16 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। देर शाम तक राहत व बचाव का कार्य जारी था। खंडाला में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता है। इसी तरह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी में भी एक बन रही इमारत गिर गई।

उधर, गुजरात के सूरत में 36 घंटे में 19 इंच तक बारिश हुई, जिससे 85 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले जुलाई 1941 में 18 इंच बारिश हुई थी सूरत में बाढ़ से शॉपिंग मॉल की एक मंजिल पानी में डूब गई़। करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। करंट लगने, पेड़ और बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत हुई। बताया गया है कि साढ़े तीन हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

Exit mobile version