Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

शेयर बाजार में ऐतिहासिक तेजी

बाजार

मुंबई। पश्चिम एशिया में 40 दिन से चल रही जंग थमने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई और निफ्टी दोनों में शानदार तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 2946 अंक यानी 3.95 फीसदी चढ़ कर 77,563 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 874 अंक यानी 3.78 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। यह 23,997 पर बंद हुआ। बुधवार के कारोबार में ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही। निफ्टी का ऑटो, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी इंडेक्स फीसदी ऊपर चढ़ा।

भारत सहित एशिया के सभी बाजारों में बुधवार को तेजी रही। जापान, दक्षिण कोरिया, हॉन्गकॉन्ग सहित सभी बाजारों में तीन से पांच फीसदी तक या उससे ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार की रात को अमेरिका और ईरान के बीच 40 दिन से जारी जंग पर दो हफ्ते के लिए ब्रेक लग गया। दोनों देशों ने पाकिस्तान और चीन की मध्यस्थता के बाद इस सीजफायर पर सहमति जताई।

Exit mobile version