Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

ज्ञानेश हटें, आंदोलन तुरंत रुकेगा

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटा दें तो विपक्ष का आंदोलन 30 सेकंड में रुक जाएगा। उन्होंने दिल्ली के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने एक्स पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस उनकी बात सुन रही है और उनके साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मेट्रो बंद की, सड़कें सील कीं और राजधानी पर ताला लगाया।

राहुल ने दावा किया कि जब वोट ही चोरी हो जाए तो किसी की दुकान, बचत और बच्चों का भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को ‘आरोपी नंबर चार’ कहा। हालांकि, पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया कि इस संबोधन का आधार क्या है।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने कथित वोट चोरी के खिलाफ एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली बुलाई है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने राहुल को पत्र लिखकर रैली के समय पर चिंता जताई थी। उनका कहना था कि धनतेरस और दिवाली से पहले बाजारों में बड़ी संख्या में ग्राहक आते हैं। ऐसे समय रैली से आसपास के थोक और खुदरा बाजारों का कारोबार प्रभावित हो सकता है।

Exit mobile version