मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ प्रवास स्थगित
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बुधवार और गुरुवार को प्रस्तावित दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास स्थगित कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने अपरिहार्य कारणों से मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का निर्धारित कार्यक्रम फिलहाल स्थगित किया है। संशोधित कार्यक्रम की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। छत्तीसगढ़ के मुख्य चुनाव पदाधिकारी कार्यालय ने छह अक्टूबर को संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना दी, जिसकी जानकारी आज सुबह दी गई। श्री कुमार के प्रस्तावित प्रवास को देखते हुए उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया था। उनके आगमन के मद्देनजर सुरक्षा,...