Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

पाकिस्तान को हरा भारत ने एशिया कप जीता

दुबई। कुलदीप यादव (चार विकेट), वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद तिलक वर्मा (नाबाद 69 ) और शिवम दूब (33 ) की दमदार पारियों की बदौलत भारत ने रविवार को फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को दो गेंदे शेष रहते पांच विकेट से हराकर एशियाकप का खिताब अपने नाम किया।

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 20 रन के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। अभिषेक शर्मा (पांच) सूर्यकुमार यादव (एक) और शुभमन गिल 12 रन बनाकर आउट हुये। ऐसे संकट के समय तिलक वर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने पारी को संभाला और चौथे विकेट लिए 57 रन जोड़े। 13वें ओवर में अबरार अहमद ने संजू सैमसन को साहिबजादा फरहान के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। सैमसन ने 21 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 24 रन बनाये।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये शिवम दूबे ने तिलक वर्मा के साथ मोर्चा संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। 19वें ओवर में फहीम अशरफ ने शिवम दूबे को आउट किया। दूबे ने 22 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए 33 रनों की पारी खेली। भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाकर पांच विकेट से एशिया कप का खिताब जीत लिया। रिंकू सिंह ने भारत के लिए विजयी चौका लगाया। तिलक वर्मा ने 53 गेंदों में चार छक्के और तीन चौके लगाते हुए (नाबाद 69) रनों की मैच विजयी पारी खेली।

Exit mobile version