Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी

Jaipur, Apr 28 (ANI): Rajasthan Royals' Vaibhav Suryavanshi celebrates his century during the IPL 2025 match against Gujarat Titans, at Sawai Mansingh Stadium, in Jaipur on Monday. (ANI Photo)

नई दिल्ली। भारत ने एक बार एकदिवसीय क्रिकेट का अंडर-19 विश्व कप जीत लिया। भारत की टीम ने शुक्रवार को इंगलैंड को एक सौ रन से हरा कर फाइनल मुकाबला जीता। इससे पहले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 411 रन बनाए। यह अंडर-10 विश्व कप के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर 175 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 150 रन बाउंड्री से बनाए। वैभव ने 218.75 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए पारी में 15 चौके और 15 छक्के लगाए। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रनों की पारी खेली।

इंगलैंड की ओर से सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने भारत के दो दो विकेट लिए। 412 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंगलैंड की टीम टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ऑलआउट हो गई। आरएस अंबरीश ने तीन विकेट लिए। दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान को दो दो विकेट मिला। इंग्लैंड के कालेब फॉल्कनर ने 67 बॉल पर 115 रन बनाए। ओपनर बेन डॉकिन्स ने 56 बॉल पर 66 रन की पारी खेली।

Exit mobile version