भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्व कप
नई दिल्ली। भारत ने एक बार एकदिवसीय क्रिकेट का अंडर-19 विश्व कप जीत लिया। भारत की टीम ने शुक्रवार को इंगलैंड को एक सौ रन से हरा कर फाइनल मुकाबला जीता। इससे पहले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 411 रन बनाए। यह अंडर-10 विश्व कप के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर 175 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 150 रन बाउंड्री से बनाए। वैभव ने 218.75 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए पारी में 15...