प्रलयंकारी बाढ़ से तबाह नेपाल में मानवीय सहायता पहुंचा रहे भारत का तीसरा विमान दस टन राहत सामग्री लेकर शुक्रवार को काठमांडू रवाना हो गया।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “दस टन मानवीय सहायता लेकर तीसरी उड़ान काठमांडू के लिए रवाना हो गई है।
Also Read : ट्रंप ने ओंटारियो झील का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ किया
इस सहायता में पोर्टेबल जनरेटर सेट, डिग्निटी किट, खाद्य पैकेट और जल शुद्धिकरण टैबलेट शामिल हैं। सुरंग बचाव अभियानों के लिए डॉक्टरों, पैरामेडिक्स और रेकी दल के 11 सदस्यों की एक टीम भी विमान में सवार है।
भारत नेपाल के राहत और बचाव प्रयासों में लगातार सहयोग कर रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत इससे पहले भी दो विमानों में कई टन राहत सामग्री नेपाल भेज चुका है।
Pic Credit : ANI
