India

  • भारत-अमेरिका में अच्छी वार्ता हुई

    नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता नए सिरे से शुरू करने के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच मंगलवार को एक अहम बैठक हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद पहली बार व्यापार वार्ता पर बातचीत के लिए अमेरिकी टीम ब्रेंडेन लिंच की अध्यक्षता में भारत पहुंची है। दोनों देशों के बीच मंगलवार, 16 सिंतबर को दिल्ली में एक मीटिंग हुई। सुबह 10 बजे वाणिज्य भवन में बैठक शुरू हुई, जो करीब सात घंटे तक चली। सात घंटे तक चली बैठक के बाद उद्योग व वाणिज्य मंत्रालय की...

  • नेपाल-भारत मामले में दखल नहीं देगा चीन

    बीजिंग/काठमांडो। चीन ने भारत और नेपाल के बीच लिपुलेख विवाद में पड़ने से इनकार कर दिया है। नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय ने खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि जिनपिंग ने नेपाल से कहा कि लिपुलेख एक पारंपरिक दर्रा है। चीन नेपाल के दावे का सम्मान करता है, लेकिन यह विवाद भारत और नेपाल का दोपक्षीय मसला है। इसे दोनों देशों को आपसी बातचीत से सुलझाना चाहिए। गौरतलब है कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली 31 अगस्त और एक सितंबर हुए हुए शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के सम्मेलन में शामिल होने...

  • भारत, चीन के बचाव में उतरे पुतिन

    बीजिंग। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भारत और चीन को टैरिफ के नाम पर धमकाना बंद करने को कहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देश उनकी धमकी से डरने वाले नहीं हैं। चीन की विक्ट्री डे परेड में शामिल होने के बाद बुधवार, तीन सितंबर को मीडिया से बात करते हुए पुतिन ने कहा कि ट्रंप, भारत या चीन से इस तरह से बात नहीं कर सकते। रूसी राष्ट्रपति ने भारत और चीन के नेतृत्व को भी नसीहत दी और कहा, 'भारत और चीन का इतिहास हमलों से भरा है। अगर इन देशों का...

  • इस झटके से तो कुछ सबक लें!

    नरेंद्र मोदी सरकार भले यह सोचती रही हो कि उसने अमेरिका के साथ सहभागिता का संबंध बना लिया है और ऐसा भारत के हो रहे उदय के कारण हुआ है, मगर अमेरिकी शासकों की निगाह में भारत की अहमियत चीन के खिलाफ एक मोहरे से अधिक नहीं रही है। अब ट्रंप संभवतः यह मानने लगे हैं कि आर्थिक रूप से अगर उन्होंने ‘अमेरिका को फिर से महान’ बना दिया, तो चीन को घेरने की उनके देश को जरूरत ही नहीं रह जाएगी। इसलिए ट्रंप भारत से कोई रियायत करने के मूड में नहीं हैं। वैसे तो यह भारत के पूरे...

  • भारत-पाक की टीमें हमेशा एक ग्रुप में क्यों होती हैं?

    नौ सितंबर से टी20 का एशिया कप शुरू होने वाला है, जिसमें भारत और पाकिस्तान सहित एशिया की सारी टीमें हिस्सा लेंगे। इससे पहले 20 का विश्व कप हुआ था और उसमें भी भारत और पाकिस्तान दोनों की टीमों ने हिस्सा लिया था। जैसे एशिया कप मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें तीसरे देश में अपना मैच खेलेंगी वैसे ही विश्व कप भी तीसरे देश में मैच हुआ था। एकदिवसीय क्रिकेट के विश्व कप में भी दोनों देशों की टीमों ने हिस्सा लिया था। हर बार एक खास संयोग होता है और वह संयोग यह होता है कि भारत...

  • जापान छह लाख करोड़ का निवेश करेगा

    टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान दौरे में भारत और जापान के बीच कई समझौते हुए हैं। जापान ने अगले 10 साल में भारत में छह लाख करोड़ रुपए का निवेश करने का ऐलान किया है। इसके अलावा भारत व जापान के बीच चंद्रयान पांच मिशन को लेकर एक अहम समझौते पर दस्तखत हुए। यह मिशन दोनों देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी का साझा अभियान होगा। इसमें दोनों मिलकर चांद के दक्षिणी ध्रुव का अध्ययन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को दो दिन के दौर पर जापान पहुंचे हैं, जहां उन्होंने टोक्यो में...

  • एक नॉर्वे है और एक रामजी का भारत!

    पहली खबर नॉर्वे की है। नॉर्वे सरकार के पेंशन का एक वैश्विक सॉवरेन वेल्थ फ़ंड (GPFG) है। लगभग दो ट्रिलियन डॉलर का कोष। इसे वहां की सरकार ने 1990 में तेल की कमाई को जमा करते हुए बनाया। यह विश्व में निवेश कर देशवासियों की पेंशन संभालता है। इसे किस देश, किस कंपनी में निवेश करना है, इसके सुझाव का काम एक नैतिक परिषद (Ethics Council) करती है। और पता है 2022 में जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो चार दिन के भीतर नॉर्वे की संसद और वित्त मंत्रालय ने फ़ंड को रूस और उससे जुड़ी कंपनियों से...

  • सर्जियो गोर होंगे भारत में अमेरिकी राजदूत

    नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सात महीने बाद भारत में अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति का फैसला किया है। ट्रंप ने अपने बेहद करीबी सर्जियो गोर को नई दिल्ली में अमेरिका का राजदूत नियुक्त किया है। बताया जाता है कि ट्रंप और इलॉन मस्क के बीच संबंध विच्छेद में गोर भी एक कारण थे। बहरहाल, शुक्रवार को उनको भारत के राजदूत के साथ साथ दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। अमेरिका में सर्जियो गोर को दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच झगड़ा शुरू कराने...

  • भारत और पाकिस्तान के मैच को मंजूरी

    नई दिल्ली। एशिया कप टी20 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर संशय समाप्त हो गया है। केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने असल में पाकिस्तान के साथ मैच को लेकर नई नीति जारी की है, जिसमें कहा गया है कि दोनों देशों के बीच दोपक्षीय मुकाबले नहीं होंगे। यानी भारत की टीम दोपक्षीय मुकाबले के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगी और न पाकिस्तानी टीम को भारत आने की अनुमति होगी। लेकिन कई देशों के बीच होने वाले मुकाबले में दोनों देश खेल सकते हैं। गौरतलब है कि नौ सितंबर से टी20 का एशिया...

  • सुधार या फ़ौरी एडजस्टमेंट?

    चीन को अहसास है कि भारत ने कुछ अमेरिका के बदले रुख और कुछ आर्थिक जरूरतों के कारण उसकी तरफ हाथ बढ़ाया है। तो उसकी सोच है  कि भारत और अमेरिका के बीच दूरी जितनी बढ़ाई जा सके, वह उसके दीर्घकालिक हित में होगा। भारत- चीन के संबंधों में जिस तेजी से सुधार हो रहा है, उन पर सहज यकीन नहीं होता। चीनी विदेश मंत्री वांग यी की भारत यात्रा के दौरान माहौल सतर्कता भरी गर्मजोशी का रहा। ऐसा महसूस हुआ कि फिलहाल भारत सरकार का जो मन बदला है, चीन उसका पूरा फायदा उठा लेने की फिराक में है।...

  • चीन+1 से इंडिया+1 तक!

    चूंकि भारत का घरेलू उपभोक्ता बाजार कमजोर है और अन्य देशों में तुरंत बाजार हासिल करना आसान नहीं है, तो कंपनियां उन देशों में जाने पर विचार कर रही हैं, जिन पर लगा टैरिफ भारत से कम है। डॉनल्ड ट्रंप के प्रमुख टैरिफ संबंधी सलाहकार पीटर नवारो ने भारत के खिलाफ जो सख्त बातें कहीं हैं, उनका संकेत है कि निकट भविष्य में अमेरिका से भारत के रिश्ते बेहतर होने की गुंजाइश नहीं है। यानी ट्रंप प्रशासन के टैरिफ की मार भारत को लंबे समय तक झेलनी पड़ सकती है। नवारो ने कहा कि भारत अगर चाहता है कि अमेरिका...

  • जज्बाती कदम ठीक नहीं

    आवश्यक है कि विदेश नीति में किसी परिवर्तन से पहले उसके सभी आयामों पर गंभीरता से विचार हो। सिर्फ अमेरिका को सख्ती का संकेत देने के लिए अथवा जज्बाती प्रतिक्रिया में ऐसा करना भारत के हित में नहीं होगा। अमेरिका से बिगड़ते संबंधों के साथ भारत में अचानक चीन से रिश्ते सुधारने और रूस से संबंध और गहरा करने की जरूरत पर अधिक जोर दिया जाने लगा है। संकेत हैं कि भारत सरकार ने इससे संबंधित प्रक्रियाओं को तेज कर दिया है। उधर, ऐसा लगता है कि चीन ने इस नई परिस्थिति में अपने लिए अवसर देखा है। भारत और...

  • अंग्रेजों ने भारत को एक किया था, एक ही बनाए रखने की भी कोशिश की थी!

    'भारत विभाजन अंग्रेजों ने किया' कहना घोर प्रवंचना ही नहीं, सदभाव-फरामोशी भी है। दरअसल, अंग्रेज शासकों ने ही 1940 से मार्च 1947 तक कांग्रेस और मुस्लिम लीग के नेताओं के बीच समझौता करा कर भारत को एक रखने के अनेक प्रयास किए। यह इतने विस्तार से अनेक मिशनों, संयुक्त वार्ताओं, दस्तावेजो, घोषणाओं, वक्तव्यों और निजी नोट्स तक में प्रमाणित है कि हिन्दू बौद्धिकता पर हैरत होती है! सभी प्रमाण दिखाते हैं कि ब्रिटिश सरकार ने फरवरी 1947 तक विविध कोशिशें की कि उन का बनाया 'सुंदर साम्राज्य'  बना रहे। भारत विभाजन अंग्रेजों ने नहीं किया-1 हिन्दू नेताओं ने गत सौ...

  • भारत-इजराइल दोस्ती कितनी अटल?

    स्वतंत्र भारत ने ज्यादातर समय इज़राइल से एक दूरी रखी। इतना नाता जरूर रखा कि आपात स्थिति में मदद मिल जाए और उसकी इमेज पर भी असर नहीं पड़े। भारत ने 1950 में इज़राइल को मान्यता दी थी लेकिन जवाहरलाल नेहरू के गुटनिरपेक्ष आंदोलन के समय अरब दुनिया के साथ एकजुटता थी। फ़िलिस्तीनी मुद्दा महज़ नैतिक प्रदर्शन नहीं था, बल्कि रणनीतिक था। भारत के लिए यह तब फायदेमंद था कि उसे औपनिवेशिक विरोधी और फ़िलिस्तीन-समर्थक के रूप में देखा जाए। ताकि अरब तेल तक पहुंच बनी रहे और अरब देश कश्मीर पर पाकिस्तान के पक्ष में नहीं झुके। इज़राइल, तब,...

  • पड़ोस में ही बेगाना होगा भारत

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत और पाकिस्तान की जो तुलना शुरू हुई है वह आगे भी जारी है। कूटनीतिक संबंधों में तुलना हो रही है तो वैश्विक व्यापार के मामले में भी तुलना हो रही है। सोशल मीडिया और पारंपरिक मीडिया में भी बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के उत्पादों पर अमेरिका में पहले 29 फीसदी टैक्स लगता था, जिसे घटा कर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 19 फीसदी कर दिया है। उसके साथ अमेरिका ने तेल उत्खनन का समझौता भी किया, जिसके तहत अमेरिकी कंपनियां पाकिस्तान में तेल खोजेंगी और तेल निकालेंगी। इसे लेकर ट्रंप ने...

  • दुनिया और अमेरिका दोनों ट्रंप फर्स्ट के मारे हुए!

    डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के राष्ट्रपति की कुर्सी जितना ही मोह अपनी ही शख्सियत से भी है। उन्हे डोनाल्ड ट्रंप बने रहना ही सबसे ज़्यादा आनंद दे रहा है। जब लोग उनके सामने झुकते हैं- सम्मान में नहीं, बल्कि डर में - तो उनकी आंखों में एक अलग ही चमक उभरती है। अपना यह रूतबा उन्हें ऊर्जा देता है, और उसी से वे खुद को ताक़तवर महसूस करते हैं। क्योंकि उन्हें सत्ता नहीं चाहिए, उन्हें चाहिए समर्पण। और फिलहाल, दुनिया उन्हें यह समर्पण सोने की थाली में परोस रही है। सचमुच। शुरुआत टिम कुक से करें। एप्पल के सीईओ ने...

  • धनी लोगों का धन

    भारत में सकल घरेलू धन 19.6 ट्रिलियन डॉलर है, जिसमें 11.6 ट्रिलियन उबर रिच के पास है। इन लोगों ने इसमें से 8.9 ट्रिलियन डॉलर का निवेश रियल एस्टेट, सोना, प्रोमोटर इक्विटी या नकदी के रूप में कर रखा है। नदी में पानी आता है, तो सबकी नाव ऊपर जाती है। ये कथन नव-उदारवादी अर्थव्यवस्था के पैरोकार दशकों से दोहरा रहे हैं। अर्थ यह है कि जब समाज में धन पैदा होता है, तो रिस कर वह सबके पास पहुंचता है। इससे सबकी स्थिति सुधरती है। धन किस मात्रा में किसके पास जाएगा, इसमें फर्क हो सकता है, मगर उससे...

  • ट्रंप अब मुनीर के ही सगे रहेंगे!

    यह बेचैन करने वाला है। पर ऐसा होना ही था! डोनाल्ड ट्रंप को पसंद है सौदे और सौदेबाजी। उनका सिद्धांत, गठबंधन या विचारधारा से लेना-देना नहीं है।  उन्हें सिर्फ सौदों की गंध और गूंज अच्छी लगती है। वे सौदों से ही फले-फूले हैं, और अब अमेरिका को भी उन्ही से फिर महान बनाने की योजना है। सारा दारोमदार सौदों और तमाशे के दम पर है। ऐसे सौदे जो उनके अहम को सहलाएं, बाज़ार को हिलाएं, और शायद, उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार भी दिला दें। दूसरी ओर, पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को भी सौदे चाहिए। वे इमरान ख़ान के...

  • ओवल में भारत की रोमांचक जीत, सीरीज बराबर

    नई दिल्ली। भारत ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें और आखिरी मैच में चमत्कार किया। भारतीय गेंदबाजों में हारी हुई बाजी को जीत में बदल दिया। आखिरी दिन भारतीय गेंदबाजों ने इंगलैंड के चार खिलाड़ियों को जीत के लिए जरूरी 35 ररन नहीं बनाने दिए और ओवल टेस्ट जीत कर सीरीज दो-दो से बराबर कर ली। भारत में इस सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच छह रन से जीता। यह टेस्ट इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक रहा। मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर मैच पलटा और टीम को रोमांचक जीत दिलाई। पांचवें टेस्ट में सिराज...

  • रोमांचक मुकाबले में छह रन से जीता भारत, सीरीज 2-2 की बराबरी पर 

    भारत ने 'केंनिग्टन ओवल' में खेले गए रोमांचक मुकाबले को 6 रन से अपने नाम किया। पांचवां टेस्ट जीतने के साथ टीम इंडिया ने सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म की। मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम पहली पारी में महज 224 रन ही बना सकी। इस पारी में करुण नायर ने 57 रन बनाए, लेकिन टीम को सम्मानजनक स्कोर तक नहीं पहुंचा सके। इंग्लैंड के लिए इस पारी में गस एटकिंसन ने सर्वाधिक पांच शिकार किए, जबकि जोश टंग ने तीन विकेट चटकाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 247 रन बनाते हुए...

और लोड करें