Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

अभिजीत दीपके पर फेंकी गयी स्याही

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके पर शनिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान उस समय नीली स्याही फेंकी गयी जब वह जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर रहे थे।

श्री दीपके ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी वीडियो साझा करते हुए लिखा नीला रंग तो मेरा है। जय भीम।

Also Read : प्रयागराज में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित

उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जबरन प्रदर्शन स्थल से उठाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवा दिया। इसके बाद श्री दीपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version