Abhijeet Deepke

  • पुलिस कार्रवाई के बावजूद जंतर-मंतर पर डटे रहे प्रदर्शनकारी, दीपके ने घायल समर्थकों से माफी मांगी

    ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के प्रदर्शनकारी भारी बारिश और कड़ी सुरक्षा के बावजूद पूरी रात जंतर-मंतर पर डटे रहे जबकि एक दिन पहले ही ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान पुलिस ने उन पर कार्रवाई की थी। कॉजपा स्वयंसेवकों ने मंगलवार सुबह प्रदर्शन स्थल की सफाई की। वहीं, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके ने पुलिस की कार्रवाई में घायल हुए समर्थकों से माफी मांगी। प्रदर्शन स्थल के आस-पास कड़ी सुरक्षा तैनात रही और स्वयंसेवक मंच की सफाई करते दिखे। सोमवार को पुलिस द्वारा तंबू और अन्य अस्थायी ढांचों को हटाए जाने के बाद प्रदर्शन के लिए यही एकमात्र ढांचा बचा था। मंच...

  • दीपके अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे

    केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ अनशन पर बैठे शिक्षाविद सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर मंतर से हटाकर अस्पताल में भर्ती करवाये जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला किया। श्री दीपके ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा मैं अभी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहा हूं।  सभी से अनुरोध है कि वे पीछे न हटें। यह आंदोलन अभी और बड़ा होने वाला है। उन्होंने वांगचुक सर को हटाकर बहुत बड़ी गलती की है। मैं...

  • अभिजीत दीपके पर फेंकी गयी स्याही

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके पर शनिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान उस समय नीली स्याही फेंकी गयी जब वह जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर रहे थे। श्री दीपके ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी वीडियो साझा करते हुए लिखा नीला रंग तो मेरा है। जय भीम। Also Read : प्रयागराज में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जबरन प्रदर्शन स्थल से उठाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवा दिया। इसके बाद श्री...