Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

ईरान होर्मुज की जिम्मेदारी सेना को दे सकता है

नई दिल्ली। अमेरिका के साथ चल रही सीजफायर की वार्ता और होर्मुज की खाड़ी खुलवाने के लिए दुनिया भर के देशों की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बीच खबर है कि दुनिया के सबसे अहम समुद्री तेल मार्ग होर्मुज की खाड़ी की जिम्मेदारी ईरान अपनी सेना को सौंप सकता है। इसके लिए नया कानून लाने की तैयारी की जा रही है।

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने सरकारी टीवी से कहा कि प्रस्तावित कानून के तहत होर्मुज की खाड़ी का प्रबंधन सेना के पास होगा। अजीजी ने कहा कि प्रस्तावित कानून में इस मार्ग से होने वाली कमाई ईरानी रियाल में लेने का प्रावधान भी रखा गया है। उन्होंने कहा कि ईरानी सेना पहले से इस जलमार्ग पर नियंत्रण रखती है और इसकी सुरक्षा संभाल रही है। इससे पहले ईरानी संसद में भी होर्मुज को लेकर प्रस्ताव मंजूर किया जा चुका है। गौरतलब है कि होर्मुज की खाड़ी से दुनिया का 20 फीसदी तेल लेकर टैंकर गुजरते हैं।

Exit mobile version