Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

युद्ध खत्म करने के लिए ईरान ने रखी शर्त

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिकी दोनों जल्दी से जल्दी युद्ध खत्म करना चाहते हैं। लेकिन दोनों युद्ध खत्म करने का उचित रास्ता तलाश रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार कह रहे हैं कि अब ईरान में कोई टारगेट नहीं बचा, जिस पर हमला करना है इसलिए युद्ध जल्दी समाप्त हो सकता है। अब ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजेशकियान ने युद्ध खत्म करने के लिए तीन शर्तें रखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इन शर्तों की घोषणा की है।

पजेशकियान ने कहा है कि उन्होंने रूस और पाकिस्तान के नेताओं के साथ बात की है और उनको भरोसा दिलाया है कि ईरान पूरे क्षेत्र में शांति के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बाद उन्होंने ‘इजराइल और अमेरिका द्वारा शुरू किए गए युद्ध’ को समाप्त करने के लिए तीन शर्तें रखी हैं। उन्होंने लिखा है, ईरान के वैध अधिकारों को निर्विवाद रूप से स्वीकार करना होगा, युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई करनी होगी और यह वादा करना होगा कि भविष्य में कोई हमला नहीं होगा। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय गारंटी देनी होगी।

Exit mobile version