Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

खड़गे ने राज्यसभा के लिए परचा भरा

Patna, Sep 24 (ANI): Congress National President Mallikarjun Kharge speaks during an extended meeting of the Congress Working Committee (CWC) at Sadaqat Ashram, in Patna on Wednesday. LoP in Lok Sabha Rahul Gandhi also present. (AICC/ANI Photo)

बेंगलुरू। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को बेंगलुरु में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। राज्य की चार राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होना है और नामांकन की आखिरी तारीख आठ जून है। चार में से तीन सीटें कांग्रेस के खाते में जाएंगी और एक सीट भाजपा को मिलेगी। अगर चार ही उम्मीदवार होते हैं तो सभी निर्विरोध निर्वाचित होंगे। कांग्रेस ने खड़गे के अलावा पवन खेड़ा और मंसूर खान को उम्मीदवार बनाया है।

बहरहाल, शुक्रवार को नामांकन के समय खड़गे के साथ राहुल गांधी, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, कांग्रेस के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद भी थे। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा और मंसूर अली खान ने भी कर्नाटक विधान सभा की सेक्रेटरी विशालाक्षी के सामने नामांकन का पर्चा जमा किए।

Exit mobile version