विपक्ष के हंगामे के कारण राज्य सभा की कार्यवाही स्थगित
राज्य सभा में सोमवार को भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा और सदन की कार्यवाही बार बार के स्थगन के बीच तीसरी बार अपराह्न तीन बजे तक स्थगित करनी पड़ी। मध्याह्न तक दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद दो बजे सदन की कार्यवाही शुरू होती ही सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर हंगामा शुरू कर दिया। उप सभापति हरिवंश ने विपक्षी सदस्यों के व्यवहार को नियम 255 और 238 के विरुद्ध करार देते हुए उन्हें उनके मुद्दे उठाने की अनुमति नहीं दी। विपक्षी सदस्यों के शोर -शराबे और विरोध के बीच श्री हरिवंश ने गृह राज्य मंत्री नित्यानंद...