Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

संसद में मिले मोदी और राहुल

नई दिल्ली। चुनावी सभाओं में एक दूसरे के ऊपर किए जा रहे हमलों के बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुलाकात हुई। दोनों के बीच थोड़ी देर बातचीत होती रही। इसका एक वीडियो भी सामने आया है बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल से उनकी मां सोनिया गांधी की तबियत का हालचाल पूछा। राहुल ने उनको बताया कि सोनिया गांधी की सेहत अब ठीक है। मोदी ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की शुभकामना दी।

दोनों की बातचीत का वीडियो शनिवार को संसद परिसर का है, जहां दोनों नेता समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की दो सौवीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। वीडियो में दिख रहा है कि मोदी वहां मौजूद नेताओं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अर्जुन राम मेघवाल से मिले और अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मोदी राहुल गांधी के पास रुके हैं और उनसे बातचीत की।

Exit mobile version