Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

सिक्किम पहुंचे मोदी, रोड शो किया

गंगटोक। पिछले साल 16 मई को सिक्किम के राज्य बनने के 50 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम नहीं पहुंच सके थे। वे वर्चुअल तरीके से समारोह से जुड़े थे। लेकिन सोमवार, 27 अप्रैल को वे स्वर्ण जयंती समारोह के समापन में हिस्सा लेने सिक्किम पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार दोपहर तीन बजे गंगटोक पहुंचे। उन्होंने लिबिंग हेलिपैड से लोक भवन तक रोड शो किया। मोदी दो दिन के सिक्किम दौरे पर पहुंचे हैं।

मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे और चार हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। गौरतलब है कि 16 मई 2025 को सिक्किम को राज्य बने 50 साल पूरे हुए थे। तब प्रधानमंत्री वर्चुअल तरीके से 50वें स्थापना दिवस समारोह से जुड़े थे। मंगलवार को एक साल से चल रहे समारोह का समापन होगा।

अपने दो दिन के दौरे में प्रधानमंत्री शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, पर्यावरण और कृषि से जुड़ी करीब चार हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें नामची में अक सौ बेड का अस्पताल, देओराली में 30 बेड का अस्पताल, तीस्ता नदी पर दो डबल लेन स्टील पुल और गंगटोक में सिविल सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट शामिल हैं।

Exit mobile version