सिक्किम पहुंचे मोदी, रोड शो किया
गंगटोक। पिछले साल 16 मई को सिक्किम के राज्य बनने के 50 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम नहीं पहुंच सके थे। वे वर्चुअल तरीके से समारोह से जुड़े थे। लेकिन सोमवार, 27 अप्रैल को वे स्वर्ण जयंती समारोह के समापन में हिस्सा लेने सिक्किम पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार दोपहर तीन बजे गंगटोक पहुंचे। उन्होंने लिबिंग हेलिपैड से लोक भवन तक रोड शो किया। मोदी दो दिन के सिक्किम दौरे पर पहुंचे हैं। मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे और चार हजार करोड़ रुपए से अधिक...