चंडीगढ़। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चालू हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन हरियाणा के जींद से सोनीपत के लिए रवाना हुई। इसके साथ ही भारत हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन शुरू करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया। इससे पहले जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में हाइड्रोजन ट्रेनें चल रही हैं।
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘जींद-सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन है। इस ट्रेन को भारत के इंजीनियरों ने डिजाइन किया है और भारत की ही कंपनी ने बनाया है’। 10 कोच वाली यह ट्रेन जींद-सोनीपत रूट पर 14 स्टेशनों के बीच अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इसका किराया पांच से 25 रुपए के बीच रखा गया है। ट्रेन 89 किलोमीटर का सफर करीब दो घंटे में पूरा करेगी।
Also Read : कांग्रेस का भी वांगचुग को समर्थन
Pic Credit : ANI
