Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद मोदी स्वदेश रवाना

Bishkek [Kyrgyzstan], Sep 01 (ANI): Prime Minister Narendra Modi, Chinese President Xi Jinping, Russian President Vladimir Putin, and Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif pose for a group photo with heads of state at the Shanghai Cooperation Organisation (SCO) summit, in Bishkek on Tuesday. (DPR PMO/ANI Photo)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो देशों की चार दिन की यात्रा संपन्न होने के बाद मंगलवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक से स्वदेश रवाना हो गये जहां उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 26 वें शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री सार्थक यात्रा के बाद स्वेदश रवाना हो गये। किर्गिस्तान की मंत्रिपरिषद के अध्यक्ष अदिलबेक कासिमालियेव ने हवाई अड्डे आकर प्रधानमंत्री को विदाई दी। मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा सार्थक बातचीत और ठोस परिणामों वाली रही, जिससे मध्य एशिया क्षेत्र के साथ भारत का जुड़ाव और मजबूत हुआ।

Also Read : दिल्ली में बस यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त

श्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना हुए थे। उज्बेकिस्तान में उन्होंने राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता की । इसके बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये।

वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन के लिए 30 अगस्त को किर्गिस्तान पहुंचे। इसके बाद 31 अगस्त को उन्होंने राजधानी बिश्केक में सम्मेलन से इतर रूस के राष्ट्रपति और ईरान तथा अन्य सदस्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

प्रधानमंत्री ने आज सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रमुखों की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के बाद वह स्वदेश रवाना हो गये।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version