एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद मोदी स्वदेश रवाना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो देशों की चार दिन की यात्रा संपन्न होने के बाद मंगलवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक से स्वदेश रवाना हो गये जहां उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 26 वें शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री सार्थक यात्रा के बाद स्वेदश रवाना हो गये। किर्गिस्तान की मंत्रिपरिषद के अध्यक्ष अदिलबेक कासिमालियेव ने हवाई अड्डे आकर प्रधानमंत्री को विदाई दी। मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा सार्थक बातचीत और ठोस परिणामों वाली रही, जिससे मध्य एशिया क्षेत्र के साथ भारत का जुड़ाव और मजबूत हुआ। Also Read : दिल्ली में बस...