Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

जापान यात्रा के दूसरे दिन मोदी ने बुलेट ट्रेन देखी

टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जापान यात्रा के दूसरे दिन शनिवार को एडवांस बुलेट ट्रेन देखने गए। मोदी एडवांस बुलेट ट्रेन ई10 देखने मियागी प्रांत के सेंडाई पहुंचे। वहां उनके साथ जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने ट्रेन में सफर भी किया। इस दौरान उन्होंने भारत के ट्रेन ड्राइवरों से मुलाकात भी की। भारतीय ड्राइवरों को जापान का ईस्टर्न रेलवे ट्रेनिंग दे रहा है। ये भारत में चलने वाली बुलेट ट्रेनों को चलाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री इशिबा को आंध्र प्रदेश के मूनस्टोन और चांदी से बना रामेन बाउल्स विद चॉपस्टिक्स सेट उपहार में दिया। साथ ही मोदी ने इशिबा की पत्नी योशिको इशिबा को पश्मीना शॉल भेंट किया। इससे पहले मोदी ने शुक्रवार को 15वीं भारत-जापान समिट में हिस्सा लिया था। इस दौरान दोनों देशों में डेढ़ सौ समझौते हुए। जापान के  प्रधानमंत्री ने भारत में अगले 10 साल में छह लाख करोड़ रुपए निवेश की बात कही है। जापान के दो दिन की यात्रा के बाद मोदी चीन के दौरे पर गए। वे रविवार को शंघाई सहयोग सम्मेलन में शामिल होंगे।

Exit mobile version