बुलेट ट्रेन में देरी भारत के कारण
नई दिल्ली। जापान के एक पूर्व मंत्री ने बुलेट ट्रेन परियोजना में देरी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जापान के पूर्व मंत्री हिदेकी माकिहारा ने सोशल मीडिया में एक लंबी पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने बुलेट ट्रेन में देरी के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने यह दावा भी किया है कि प्रधानमंत्री सानाए तकाइची की भारत यात्रा से भी कुछ हासिल नहीं हुआ है। माकिहारा ने कहा है कि सिग्नलिंग के काम से जापान को बाहर कर दिया गया है। भारत ने इसका जवाब देते हुए शुक्रवार को कहा है कि यह एक व्यक्तिगत राय है...