राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

बुलेट ट्रेन के उत्तरी कॉरिडोर की मंजूरी

वाराणसी। हाई स्पीड बुलेट ट्रेन की पहली परियोजना मुंबई से अहमदाबाद को जोड़ने वाली है, जिस पर करीब एक दशक से काम चल रहा है। यह परियोजना अभी तक शुरू नहीं हुई है। इस बीच केंद्र सरकार ने बुलेट ट्रेन के नॉर्दन कॉरिडोर की मंजूरी दे दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव क्षेत्र वाराणसी राजधानी दिल्ली से जुड़ेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन एक घंटे में नई दिल्ली से आगरा और साढ़े तीन घंटे में वाराणसी पहुंच जाएगी।

अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वाराणसी में बताया कि प्रधानमंत्री ने दिल्ली से गुवाहाटी तक जाने वाली बुलेट ट्रेन के नॉर्दर्न कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। यह कॉरिडोर दिल्ली से शुरू होकर आगरा, कानपुर, लखनऊ और अयोध्या को जोड़ेगा। इसके बाद वाराणसी, पटना और सिलीगुड़ी होते हुए गुवाहाटी तक पहुंचेगा। शनिवार को बुलेट ट्रेन के नॉर्दन कॉरिडोर की घोषणा के साथ ही रेल मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

बहरहाल, रेलवे के जानकार सूत्रों के मुताबिक, सिलीगुड़ी से चलकर वाराणसी पहुंचने वाली बुलेट ट्रेन और वाराणसी से चलकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन की टाइमिंग ऐसी रखी जाएगी कि यात्री एक ट्रेन से उतरकर दूसरे में सवार हो सकें। बहरहाल, नॉर्दन कॉरिडोर की घोषणा तो हो गई है लेकिन यह नहीं बताया गया है कि परियोजना कब शुरू होगी और इसके पूरा होने में कितना वक्त लगेगा।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment