Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मोदी ने सऊदी और बहरीन के नेताओं से बात की

Addis Ababa, Dec 17 (ANI): Prime Minister Narendra Modi presents his remarks during acceptance of 'Great Honour Nishan of Ethiopia' the country’s highest national award, in Addis Ababa on Tuesday. (DPR PMO/ANI Photo)

नई दिल्ली। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के तीसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन के किंग और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से फोन पर बात की। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के क्राउन प्रिंस से बात की थी और साथ ही इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी बात की थी। प्रधानमंत्री ने सोमवार को बहरीन और सऊदी अरब के नेताओं से भारतीय समुदाय को लोगों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की।

इस बीच भारत ने बहरीन में वीजा और पासपोर्ट सेवा भी बंद कर दी हैं। गौरतलब है कि ईरान ने बहरीन पर कई हमले किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात के बाद कहा, पश्चिम एशिया में हालात चिंताजनक हैं। भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम करेगा’।

गौरतलब है कि सोमवार को ओमान की खाड़ी में एक तेल टैंकर पर बम से लैस ड्रोन बोट से हमला किया गया, जिसमें एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात को देखते हुए और अबू धाबी के हिंदू मंदिर को नौ मार्च तक श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया है। इस बीच जम्मू कश्मीर में सोमवार को लगातार दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारी खामेनेई की मौत का शोक मना रहे थे और इजराइल व अमेरिका के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

Exit mobile version