ऐसे संयोग होते रहते हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ऐसे संयोग होते रहते हैं। उनकी सभाओं में कोई बच्ची या कोई व्यक्ति उनकी तस्वीर लेकर पहुंचता है और वह आगे बैठता है फिर उसे प्रधानमंत्री से मिलवाया जाता है। उनके काफिले के आगे एंबुलेंस आ जाने और उसे रास्ता दिए जाने का संयोग भी कई बार हो चुका है। हर स्थान से उनका निजी रिश्ता निकल जाना तो सबसे कॉमन संयोग है। लेकिन यह संयोग भी बहुत बार होता है कि वे राज्यों में चुनाव से ठीक पहले राज्यों का दौरा करते हैं और कई बार तो ऐसा होता है कि वे जिस दिन...