Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मोदी ने न्यूजीलैंड में खेलों से जुड़ी प्रदर्शनी का दौरा किया

Auckland [New Zealand], Jul 11 (ANI): Prime Minister Narendra Modi speaks during Indian community Event, in Auckland on Saturday. (Narendra Modi Photo Gallery/ANI Photo)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड के अत्याधुनिक खेल उपकरणों और प्रौद्योगिकी से जुड़ी एक प्रदर्शनी का दौरा किया। इस प्रदर्शनी का आयोजन न्यूजीलैंड के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के सहयोग से किया जा रहा है।

मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड में हैं। किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड का यह 40 वर्षों में पहला दौरा है।

खेल उपकरण प्रदर्शनी में उनके साथ न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भी थे।

मोदी ने एक्स पर लिखा खेल हमेशा से भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक मजबूत सेतु का काम करते रहे हैं। इस साल हम इन जीवंत खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने का जश्न भी मना रहे हैं। 

Also Read : प्रजनन संबंधी चिंताओं के बीच आयुर्वेद के ‘गर्भधारण संस्कार’ की लोगों में बढ़ रही स्वीकृति

उन्होंने कहा ऑकलैंड में प्रधानमंत्री लक्सन और मैं खेलों से जुड़ी एक प्रदर्शनी को देखने गए जहां हमने अत्याधुनिक खेल नवाचारों की एक श्रृंखला देखी। यह देखना अद्भुत था कि कैसे प्रौद्योगिकी और रचनात्मकता खेलों के भविष्य को आकार दे रही है और साथ ही हमारे दोनों देशों के संबंध प्रगाढ़ कर रही है। 

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने इस प्रदर्शनी में लगाए गए उपकरणों का जायजा लिया।

मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा इन दोनों नेताओं ने न्यूजीलैंड के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों और खेल जगत की हस्तियों द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी में अत्याधुनिक खेल उपकरणों और प्रौद्योगिकी को देखा। 

इस प्रदर्शनी में मोदी ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच 100 वर्षों के खेल संबंधों को याद किया और कहा कि इस यात्रा के दौरान जारी खेल संयुक्त कार्य योजना दोनों देशों को क्रिकेट से इतर संबंधों का विस्तार करने में मदद करेगी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दौरा खेल सहयोग को बढ़ाने की दोनों पक्षों की इच्छा के अनुरूप था। विशेषकर तब जबकि भारत 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए तैयारी कर रहा है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version