नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क ने भारत में सेटेलाइट के जरिए इंटरनेट की सेवा देने के लिए एक बार लाइसेंस का आवेदन किया है। वे स्टारलिंक के जरिए भारत के उन दूरदराज और ग्रामीण इलाकों तक इंटरनेट पहुंचाएंगे, जहां अब भी कनेक्टिविटी की बड़ी समस्या है। मस्क ने शुक्रवार, 21 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर यह बात कही।
इससे एक दिन पहले स्टारलिंक ने भारत में लाइसेंस के लिए दोबारा आवेदन किया। इसके एक दिन बाद इलॉन मस्क ने एक्स पर ‘ड़ॉजडिजाइनर’ के एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘स्टारलिंक भारत में सबसे कम सुविधा पाने वाले लोगों, खासकर ग्रामीण इलाकों की मदद करेगा’। शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक, मई 2026 तक भारत के 11 हजार से ज्यादा सूचीबद्ध गांवों में 4जी नेटवर्क की पहुंच नहीं थी। आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2026 तक भारत में कुल 109.3 करोड़ इंटरनेट सब्सक्रिप्शन थे। इनमें से ग्रामीण इलाकों में 44.08 करोड़ सब्सक्राइबर्स थे।
