Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

नेतन्याहू का ईरान पर निशाना

नई दिल्ली। ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एकतरफा ऐलान से हैरान हुए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि वे जब तक इजराइल के प्रधानमंत्री हैं, तब तक ईरान परमाणु बम नहीं बना पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वे नहीं होते तो अब तक ईरान परमाणु बम बना चुका होता।

नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, ‘जब तक मैं इजराइल का प्रधानमंत्री हूं, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे’। उन्होंने कहा कि पिछले 30 वर्षों से वे ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अभियान की अगुवाई कर रहे हैं। उनके मुताबिक अगर यह अभियान नहीं चलाया गया होता, तो ईरान अब तक ऐसे परमाणु बम बना चुका होता जिनसे इजराइल को निशाना बनाया जा सकता था।

Exit mobile version