नेतन्याहू और खामेनेई दोनों ठीक हैं
नई दिल्ली। इजराइल और ईरान दोनों ने दावा किया है कि उनके सुप्रीम लीडर पूरी तरह से ठीक हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तो खुद अपनी एक वीडियो जारी की है। उन्होंने एक कॉफी शॉप के बाहर की वीडियो जारी की है। गौरतलब है कि ईरान की ओर से उनके मारे जाने का दावा किया गया था। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स यानी आईआरजीसी की ओर से नेतन्याहू को बच्चों का हत्यारा बताते हुए उनको मार डालने का संकल्प जताया गया है। दूसरी ओर ईरान ने दावा किया है कि उसके नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पूरी तरह...