Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

कांग्रेस, सीजेपी, आप, आइसा को नोटिस

New Delhi, May 14 (ANI): A general view of the Supreme Court of India, in New Delhi on Wednesday. (ANI Photo/Ishant)

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अलग अलग जगहों पर हुए प्रदर्शनों को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। पिछले महीने यानी अक्टूबर में हुए प्रदर्शनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस पार्टी, कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी, आम आदमी पार्टी और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन यानी आइसा को नोटिस जारी किया है।

दिल्ली किराना कमेटी और दिल्ली आयरन एंड हार्डवेयर मर्चेंट एसोसिएशन की याचिका पर यह नोटिस जारी किया गया है। इस याचिका में गया है कहा कि जंतर मंतर और रामलीला मैदान में प्रदर्शनों से व्यापारियों के कारोबार को नुकसान पहुंचा है। उनका कहना है कि रामलीला मैदान के आसपास कई बड़े थोक बाजार हैं, इसलिए यहां प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

गौरतलब है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर रद्द करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने एक नवंबर को रामलीला मैदान में रैली की थी। उससे पहले कांग्रेस ने बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया था। दूसरी ओऱ सीजेपी, आप और आइसा ने 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर और 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में प्रदर्शन किया था। सीजेपी के जंतर मंतर प्रदर्शन को रोकने के लिए सरकार ने 45 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए थे। व्यापारियों ने राहुल दिवाली की खरीदारी के हवाले राहुल गांधी से भी रैली स्थगित करने की मांग की थी। उस समय भी व्यापारी कोर्ट में पहुंचे थे।

Exit mobile version