Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान

इस्लामाबाद। अगले हफ्ते भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच नहीं खेलने का ऐलान किया है। पाकिस्तान सरकार ने इस मैच के बॉयकॉट का ऐलान किया। टूर्नामेंट के शिड्यूल के मुताबिक लीग राउंड में 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान का मैच होना है। पाकिस्तान से इस मैच का बहिष्कार किया है। हालांकि, फिलहाल यह तय नहीं है अगर भारत और पाकिस्तान की टीमें अगर आगे नॉकआउट राउंड में आमने सामने आईं तब पाकिस्तान खेलेगा या नहीं? पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में यह कदम उठाया है।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दी थी। आईसीसी के इस फैसले के विरोध में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट किया है। पाकिस्तान ने रविवार को कहा कि वह टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करेगा। पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी वर्ल्ड टी20 2026 में हिस्सा लेने की मंजूरी देती है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी’।

इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने सोमवार, 26 जनवरी को प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मुलाकात की थी। इस मीटिंग में पाकिस्तान के विश्व कप में हिस्सा लेने और भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर बाते हुईं। नकवी ने कहा था कि शुक्रवार या सोमवार तक आखिरी फैसला लिया जाएगा। अब रविवार को सरकार ने इस पर फैसला किया। पहले उन्होंने कहा था कि अगर सरकार कहेगी तो पाकिस्तानी टीम टूर्नामेंट का बहिष्कार करेगी। इसके बाद आईसीसी ने कई तरह की पाबंदियों की चेतावनी दी थी।

Exit mobile version